प्रधानमंत्री के दौरे से उत्साहित हैं प्रवासी भारतीय

रियाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब में रह रहे 16 लाख भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीनदिवसीय यात्रा से उत्साहित हैं। लोगों को प्रधानमंत्री के इस दौरे से नौकरी और सुरक्षा की उम्मीदें जगी हैं।

याहिंद डॉट कॉम के संपादक और प्रवासी भारतीय सैयद जिया-उर-रहमान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री के दौरे से यहां हर कोई उत्साहित है। जाहिर तौर पर इससे यहां के भारतीय समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा है।"

आंध्र प्रदेश के रहने वाले रहमान ने कहा, "प्रधानमंत्री मजलिस की बैठक को संबोधित करेंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है।"

उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाए जाने के अलावा यहां रह रहे भारतीयों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से नौकरी व सुरक्षा के क्षेत्र में भी उन्हें लाभ मिलेगा।

"लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे में प्रधानमंत्री यहां रह रहे भारतीय श्रमिकों की समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में कुछ कदम उठाएंगे।"

भारत में सऊदी अरब के राजदूत फैजल हसन त्राद ने कहा, "16 लाख भारतीय यहां के सर्वाधिक आबादी वाले प्रवासी समुदाय हैं। इस देश में हमेशा ही भारतीयों का स्वागत किया गया है। भारतीयों ने भी सऊदी अरब के विकास में अपना योगदान दिया है।"

भारतीयों को सर्वाधिक शांतिप्रिय करार देते हुए त्राद ने कहा, "भारतीय बड़े विनम्र और आदर्श होते हैं। वे जल्द गुस्सा जाने वाले नहीं होते। यह सबसे महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा कि भारतीयों का सऊदी अरब जाने का सिलसिला जारी रहेगा। "मेरा मानना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक लोग यहां आ रहे हैं। पिछले ही साल स्वास्थ्य क्षेत्र में तकरीबन 3000 वीजा जारी किए गए।"

रियाद स्थित भारतीय डाक्टरों के मंच के अध्यक्ष आबिद मोइज कहते हैं, "यहां भारतीय डाक्टरों व नर्सो की बहुत मांग हैं। निजी क्षेत्र में कई नई परियोजनाएं भी आ रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+