भारतीयों के शव वतन लाए गए (लीड-1)
एक अधिकारी के मुताबिक भारतीयों के शव लाने के लिए काबुल गया विमान शाम छह बजे लौट आया। वह पालम स्थित वायु सेना के हवाई अड्डे पर उतरा।
उल्लेखनीय है कि काबुल में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोटों में नौ भारतीयों सहित 17 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में फ्रांस और इटली के एक-एक नागरिक भी शामिल थे।
दिल्ली से एक विमान चिकित्साकर्मियों और दवाओं के साथ शनिवार सुबह रवाना हुआ था। सेना के अधिकारियों और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए काबुल गया था।
इस आतंकवादी हमले में सेना के दो अधिकरी, सरकारी अधिकारी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान और एक तबला वादक की भी मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications