अप्रैल 2011 से नए प्रत्यक्ष व परोक्ष कर की संभावना : मुखर्जी
वर्ष 2010-11 के लिए बजट पेश करने के बाद भारतीय उद्योग जगत के साथ एक बातचीत में मुखर्जी ने कहा, "सामान और सेवा कर लाने में थोड़ा ज्यादा समय लग गया है, क्योंकि इसमें कई सारे कारक शामिल हैं। इसमें न सिर्फ मैं हूं, बल्कि 28 राज्य सरकारें भी हैं।"
मुखर्जी ने कहा, "लेकिन राज्य के वित्त मंत्रियों की पूरी समिति के साथ हमने अच्छा संबंध विकसित किया है। हम एक ऐसा वातावरण तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां मतभेद कम होते जाएं और मतैक्य बढ़ता जाए।"
मुखर्जी ने कहा, "उस प्रक्रिया में मेरा मानना है कि एक सहमति पर पहुंचना संभव है, जो हमें सामान और सेवा कर को भी लागू करने में मदद करेगा। यदि हमने अपने दिमाग में इसे आत्मसात कर लिया तो यह वर्तमान समय का सबसे बड़ा कर सुधार होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications