शांति वार्ता के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे नागा विद्रोही नेता

यहां अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के बाद पिल्लई ने संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार और नागा संगठनों के बीच फिर से शांति वार्ता शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को एनएससीएन-आईएम के नेताओं ने स्वीकार कर लिया है।"

एनएससीएन-आईएम नेता मुइवा अगले सप्ताह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात करेंगे।

आधिकारिक रूप से यह ज्ञात नहीं है कि मुइवा भारत से बाहर कहां रहते हैं। वह एनएससीएन-आईएम के अध्यक्ष इसाक चीसी सू के साथ दिसंबर 2006 में भारत आए थे और सरकार के साथ बातचीत की थी।

पिल्लई ने कहा, "नागा समुदाय की मांग को देखते हुए कोशिश की जा रही है कि एनएससीएन के खपलांग गुट समेत अन्य नागा गुटों को भी बातचीत में शामिल किया जाए। इस समुदाय के लोग भी समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।"

नागा विद्रोहियों से बातचीत के लिए इस महीने के शुरू में केंद्र ने पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पाण्डेय को नया वार्ताकार नियुक्त किया है।

पाण्डेय नागालैण्ड में मुख्य सचिव भी रह चुके हैं और कहा जा रहा है कि वे पूर्वोत्तर राज्यों में लंबे समय से चले आ रहे उग्रवाद की समस्या से अच्छी तरह परिचित भी हैं।

नागा विद्रोहियों और सरकार के बीच पिछले दौर की वार्ता मार्च 2009 में स्विटजरलैण्ड के ज्यूरिख में हुई थी, जिसमें कोई निर्णय नहीं हो सका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+