चिली में शक्तिशाली भूकंप से 76 मरे (लीड-4)

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, उप गृह मंत्री पैट्रीकियो रोसेंडे ने कहा कि 76 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। पिछले कई सालों से हमने इतना बड़ा हादसा नहीं देखा।

इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई है। शक्तिशाली भूकंप की वजह से लैटिन अमेरिकी देशों में काफी नुकसान हुआ है। यह भूकंप चिली के दूसरे सबसे बड़े शहर कांसेप्सियन से लगभग 90 किलोमीटर पूर्वोत्तर में आया था।

गृह मंत्री एडमुंडो पेरेज योमा ने कहा कि संचार व्यवस्था बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।

इस शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत कार्यो की योजना पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति मिचेल बैचलेट राष्ट्रीय आपदा केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने अपील जारी करके लोगों से घर में रहने को कहा है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चिली और पेरु के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। वहीं इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टारिका में कम खतरे की चेतावनी जारी की गई थी।

चिली के समाचार चैनलों में राजधानी सेंटियागो में इमारतों, सड़कों और पुलों के नुकसान की तस्वीरें दिखाई गई हैं।

यूएसजीएस द्वारा भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई है जबकि पहले इसकी तीव्रता 8.3 मापी गई थी।

सेंटियागो में रहने वाले लोगों के मुताबिक भूकंप आने के बाद बिजली चली गई। बिजली और जलापूर्ति अस्थाई रूप से बाधित हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+