झारखंड में कोयला खनन क्षेत्र में उतरेगा अभिजीत समूह

रांची, 27 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा की एक कंपनी के साथ समझौता करने वाला अभिजीत समूह झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयदा खनन उद्योग में उतरने की योजना बना रहा है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले तकनीक से कंपनी यहां कोयले का खनन करेगी, जिसे एनर्जी कोल गैसीफिकेशन टेक्नोलॉजी या यूसीजी कहा जाता है।

अभिजीत समूह के निदेशक ए. के. श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा, "हमारी कंपनी कारोबारी उद्देश्यों के लिए कोयला खनन में इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाली देश की पहली कंपनी होगी। हमने कनाडा की एर्गो एनर्जी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज के साथ समझौता किया है, जिसे इस तकनीक के इस्तेमाल में महारत हासिल है।"

यूसीजी तकनीक से एक निश्चित गहराई के बाद कोयले का खनन नहीं किया जा सकता। ऊर्जा और स्टील क्षेत्र में इसका उपयोग कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस तकनीक से 300 मीटर से नीचे की गहराई तक कोयले का खनन नहीं किया जा सकता है और लागत में भी करीब 37 फीसदी की कमी आती है।

इंडो-एशियन न्यूज सहित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+