बजट प्रस्तावों के कारण थोड़ी महंगाई संभव : मुखर्जी
वित्त मंत्री ने यहां उद्योग जगत की हस्तियों के साथ बजट उपरांत बातचीत में कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि मेरे कर प्रस्तावों में कुछ महंगाई लाने वाले तत्व शामिल हैं। ये तत्व लगभग 0.41 प्रतिशत होंगे।"
ज्ञात हो कि बजट में मुखर्जी ने उत्पाद कर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है और तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कॉरपोरेट्स पर निम्नतम वैकल्पिक कर को 15 प्रतिशत से बढ़ा कर 18 प्रतिशत कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications