डीजल की बढ़ी कीमतें वापस हो : करुणानिधि
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में करुणानिधि ने कहा है कि मुद्रास्फीति से पहले ही आम आदमी परेशान है और अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
करुणानिधि ने शुक्रवार को वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट को 'विकास परक' करार दिया था। यद्यपि, मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से खाद्य पदार्थो के दामों में भी इजाफा होगा।
गौरतलब है कि शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications