चिली में शक्तिशाली भूकंप से 47 मरे (लीड-3)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले से खबर दी गई है इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई है। शक्तिशाली भूकंप की वजह से लैटिन अमेरिकी देशों में काफी नुकसान हुआ है। यह भूकंप चिली के दूसरे सबसे बड़े शहर कांसेप्सियन से लगभग 89 किलोमीटर उत्तर में आया था।
इस शक्तिशाली भूकंप के बाद राष्ट्रपति बैचलेट पहले राष्ट्रीय आपदा केंद्र गए और उन्होंने कम से कम 16 लोगों के मरने की घोषणा की थी।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चिली और पेरु के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। वहीं इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टारिका में कम खतरे की चेतावनी जारी की गई थी।
चिली के समाचार चैनलों में राजधानी सेंटियागो में इमारतों, सड़कों और पुलों के नुकसान की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
यूएसजीएस द्वारा भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई है जबकि पहले इसकी तीव्रता 8.3 मापी गई थी।
सेंटियागो में रहने वाले लोगों के मुताबिक भूकंप आने के बाद बिजली चली गई। बिजली और जलापूर्ति अस्थाई रूप से बाधित हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications