बिहार के मुख्यमंत्री भी नहीं मनाएंगे होली (लीड-1)

पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)। विधायक अभय सिंह की आत्महत्या से मर्माहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वर्ष होली नहीं खेलेंगे। इसके अलावा सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आयोजित होली से जुड़े सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इधर, जमुई के लोगों ने भी होली नहीं मनाने का फैसला किया है।

जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया, "होली के दिन सोमवार को राजग कार्यालय में वृहद् कार्यक्रम रखा गया था जिसे रद्द कर दिया गया है। इस वर्ष मुख्यमंत्री आवास पर भी होने वाले होली मिलन समारोह नहीं होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भी होली नहीं खेलेंगे।"

इधर, अपने चहेते विधायक को खो चुके जमुई के अधिकांश लोगों ने इस वर्ष होली नहीं मनाने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जमुई जिला के अध्यक्ष अशोक राम ने शनिवार को बताया, "अभय सिंह की मौत केवल जद (यू) के लिए क्षति नहीं है बल्कि यह पूरे जमुई के लिए बड़ी क्षति है। जमुई विधानसभा में इस वर्ष राजद के कार्यकर्ता होली नहीं मनाएंगे।"

जमुई में युवाओं के रोल मॉडल बन चुके विधायक अभय सिंह की मौत के गम में डूबे उनके बचपन के मित्र सौरभ बताते हैं कि इस वर्ष सच में होली यहां नहीं मनाई जाएगी। वे किसी को होली मनाने से मना नहीं कर रहे हैं परंतु जो मातम छाया हुआ है वह दो दिन में समाप्त हो जायेगा ऐसा नहीं लगता। इस संदर्भ में जद (यू) के लोग सदमे के कारण कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी होली नहीं मनाने की बात कही थी।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के विधायक अभय सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। इसके पूर्व उन्होंने अपनी पत्नी और बच्ची को भी गोली मार दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+