मजबूत सुधार के बाद वापस लिए जाएंगे पूर्ण प्रोत्साहन पैकेज : मुखर्जी
मुखर्जी ने एक दिन पहले ही वित्त वर्ष 2010-11 के लिए लोकसभा में आम बजट पेश किया है।
मुखर्जी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की वार्षिक बैठक में कहा, "मैं मध्यम और दीर्घकालिक टिकाऊ वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था की क्षमता के हितों में राजकोषीय समेकन के प्रति वचनबद्ध हूं।"
मुखर्जी ने कहा, "यह स्थिति निजी निवेश और खपत की मांग में मजबूत सुधार के जरिए हासिल की जा सकती है।" मुखर्जी ने बैठक में उपस्थित उद्योग जगत के प्रमुखों से आग्रह किया कि उन्हें इन चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए।
मुखर्जी ने कहा कि देश को अपनी निर्यात नीति की फिर से समीक्षा करने की आवश्यकता है, ताकि लगातार 13 महीनों की मंदी के बाद नवंबर 2009 में हुआ सुधार दीर्घकाल के लिए टिकाऊ बन सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications