आम बजट के खिलाफ त्रिपुरा में माकपा का प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन में माकपा का साथ इसकी युवा मोर्चा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के अलावा कई अन्य सहयोगी संगठनों ने भी दिया।
डीवाईएफआई की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष तापस दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "विरोध प्रदर्शन और रैलियां रविवार तक जारी रहेंगी। डीवाईएफआई की राज्य समिति की सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है, जिसमें आम बजट के खिलाफ मजबूत आंदोलन चलाने के बारे में चर्चा की जाएगी। "
पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए वर्ष 2010-11 के आम बजट में 1,760 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो बजट 2009-10 की तुलना में 14 फीसदी अधिक है।
माकपा के राज्य सचिव बिजोन धर ने कहा, "अनाजों और उवर्रकों समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी की दर को कम किया जा रहा है। इस बजट से आम आदमी की हालत पहले से ज्यादा खराब होगी जबकि अमीरों को फायदा होगा।"
त्रिपुरा के वित्त मंत्री बादल चौधरी ने कहा कि यह बजट न सिर्फ जनविरोधी है बल्कि इसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र को नजर अंदाज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications