छापे के बाद से आईएएस अधिकारी लापता
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पटना नगर निगम के निवर्तमान आयुक्त कुमार लापता हैं। संपप्ति से जुड़े मामलों को लेकर सर्तकता ब्यूरो द्वारा मारे गए छापे के बाद से वह भूमिगत हो गए हैं।"
सर्तकता ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कुमार भूमिगत हो गए हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा, " ब्यूरो एक नोटिस जारी कर उनसे सामने आने को कहेगा। "
मारे गए छापे के दौरान सर्तकता अधिकारियों ने कुछ फाइलें, दस्तावेज और बैंक ड्रॉफ्ट जब्त किए हैं।
सेंथिल कुमार के कार्यालय में मशीन और कलपुर्जो की खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद कुमार जांच के दायरे में आ गए थे।
एक अधिकरी ने बताया, "जांच एजेंसी की एक टीम ने गुरुवार को पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के दफ्तर और उनके घर पर छापा मारा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications