गोवा पुलिस ने जब्त की 14 किलोग्राम चरस
पणजी, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने उत्तराखंड के एक ड्रग्स बेचने वाले को गिरफ्तार करके उसके पास से 14 किलोग्राम चरस बरामद की है।
यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर उत्तरी गोवा के पर्नेम में 26 साल के दीपक सुनारी को गिरफ्तार किया गया।
पर्नेम पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 15 लाख रुपये है।"
अधिकारी ने बताया कि चरस के साथ सुनारी यहां के एक होटल में ठहरा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications