करजई ने मनमोहन से काबुल हमले की जांच का वादा किया (लीड-1)
करजई ने शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत में यह आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि करजई ने जहां हमले में मारे गए भारतीयों के प्रति अपनी संवेदना जताई और जांच का वादा किया वहीं प्रधानमंत्री ने इस हमले को लेकर देश में व्याप्त गुस्से से अफगानी राष्ट्रपति को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए लोगों और घायल भारतीयों को अफगानिस्तान सरकार की ओर से दी गई सहायता के लिए करजई का धन्यवाद किया और साथ ही करजई से अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को काबुल में हुए हमले में नौ भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications