अफगानिस्तान में 5 आतंकवादी ढेर, 3 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कुंदुज के गर्वनर मोहम्मद उमर के हवाले से बताया कि शुक्रवार को छारदारा जिले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व में अफगानी सैनिकों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने सात आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया।
उमर ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में तीन अफगानी सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications