70 लाख की ठगी के आरोप में 3 लोगों पर मामला दर्ज
चण्डीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने ओम प्रकाश की शिकायत पर 70 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कवंलजीत सिंह, गुरचरन कौर और सुरिंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है।
ओम प्रकाश चण्डीगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर मोहाली जिले के एक गांव में जमीन खरीदने गया था।
चण्डीगढ़ स्थित सेक्टर-15 में रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया, "कवंलजीत ने हमें एक भूखण्ड दिखाया था। उसने कहा था कि बिक्री के समझौते के कागजात 30 दिन में तैयार हो जाएंगे और मुझसे धनराशि की मांग की। मैने उसे 70 लाख रुपये दिए लेकिन उसने न तो समझौते के कागजात बनवाए और न तो मेरी धनराशि लौटाई।"
आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications