चोरी के आरोप में एयर इंडिया के दो कर्मचारी गिरफ्तार

सहार पुलिस स्टेशन के अधीक्षक दिलीप पाटील ने बताया कि एयर इंडिया के दो कर्मचारियों पर 15 फरवरी को एक रजिस्टर्ड चेक-इन बैग से दो लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया गया है।

यह बैग शहर की एक बड़ी टूर ऑपरेटर कंपनी एम/एस अकबर ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित था। इसे एयर इंडिया की मुंबई-कोच्चि उड़ान ए1-690 के लिए आरक्षित कराया गया था और बाद में यह टूर कंपनी को नहीं मिला।

जांच ने पुलिस को एयर इंडिया के दो लदानकर्मियों जगदीश कीर और गणेश खेडेकर तक पहुंचाया और नकदी बरामद कर ली गई।

पाटील ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने कार्गो परिसर से मोबाइल फोन चुराने वाले एक सात सदस्यीय गैंग का पर्दाफाश किया।

मुंबई की एक कंपनी एम/एस चिराग कारपोरेशन ने दिसम्बर 2009 में लंदन जाने वाले एक पैकेट से 50 सैमसंग मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 97,000 रुपये कीमत के 25 मोबाइल फोन भी गिरोह के सदस्यों के पास से बरामद किए। इस बात की जांच की जा रही है कि इनका संबंध एयर इंडिया के दोनों गिरफ्तार कर्मचारियों से है या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+