एनसी-पीडीपी तकरार से वाम दल नाराज

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और तीन बार से विधायक तारीगामी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा, "एनसी और पीडीपी को अपने मुद्दे सुलझाने के लिए एक अलग जगह दे दीजिए।"

उमर अब्दुल्ला ने पिछले वर्ष जनवरी में राज्य में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी और उनसे लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, विशेषतौर से युवाओं को। मुख्यमंत्री कई मौके पर यह कह भी चुके हैं कि वह आगे बढ़ना चाहते हैं और राज्य और लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात पर चिंता जतायी की बाधा उत्पन्न किए जाने से वह कुछ नहीं कर पाए हैं।

विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री ने 110 मिनट के अपने भाषण के दौरान 70 फीसदी समय पीडीपी पर ही केंद्रित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पीडीपी को सभी बीमारियों की जड़ करार दिया और वित्तीय अनियमितताओं से लेकर नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+