उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री सऊदी अरब के लिए रवाना
प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा, पेट्रोलियम एवं गैस मंत्री मुरली देवड़ा, विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर, कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न कंपनियों का 25 सदस्यीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है।
इस यात्रा के दौरान सुरक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, संस्कृति और मीडिया से जुड़े विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा सऊदी के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज की ऐतिहासिक भारत दौरे के चार साल बाद हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications