फिलीपींस में आतंकवादी हमले में 11 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अबू सैयाफ नामक आतंकवादी संगठन ने बैसीलेन प्रांत स्थित टुबिगेन गांव पर हमला कर दिया, जिसमें 11 लोग मारे गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एंटोनियो मेनडोजा ने कहा कि मृतकों में एक सुरक्षाकर्मी और चार बच्चे शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले में कई लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
मेनडोजा ने कहा कि घायलों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद कई लोगों ने भय से गांव को छोड़ दिया।
फिलीपींस के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रोमियो ब्राउनर ने कहा कि आतंकवादियों ने छह घरों को आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने हमले की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications