राजन भारती मित्तल फिक्की के नए अध्यक्ष
फिक्की की 82वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम)के समापन के बाद 55 वर्षीय मित्तल ने हर्षपति सिंघानिया से पद ग्रहण किया। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी भी उपस्थित थे।
पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लेने केबाद मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज से जुड़े। हावर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र मित्तल कंपनी के कारपोरेट कामकाज की जिम्मेदारी संभालते हैं ।
भारती एंटरप्राइजेज का कारोबार टेलीकॉम, वित्तीय सेवाओं, खुदरा, निर्माण, रियल्टी और कृषि व्यापार में फैला है। समूह की कंपनी भारती एयरटेल एशिया की अग्रणी टेलीकॉम सेवा कंपनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications