पोंगल पर 30 लाख से अधिक महिला श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

प्रशासन का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार महिला श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होगी। पिछले साल इस अवसर पर 30 लाख लोगों की भीड़ जमा हुई थी।

महिलाएं चावल का व्यंजन बनाकर पोंगल देवी को चढ़ाएंगी। इस खास पर्व के अवसर पर मंदिर में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से भारी संख्या में महिला श्रद्धालु आती हैं।

जो लोग पर्व से तीन दिन पहले यहां पहुंच जाते हैं केवल उनके लिए ही मंदिर के नजदीक ठहरने की व्यवस्था हो पाती है। यह अत्तकुल भगवती देवी का मंदिर है। अत्तकुल भगवती तमिल महाकाव्य 'सिलाप्पाथीकरम' की केंद्रीय पात्र 'कन्नाकी' की अवतार मानी जाती हैं।

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार पर्व से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष आर. रविंद्रन नायर ने कहा, "उत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। सफाई का भी बेहतर प्रबंध किया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+