दर्शकों ने चिड़ियाघर के चिम्पांजी को नशाखोर बनाया
मास्को से 200 किलोमीटर दूर रोस्तोव के चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कोम्सोमोलस्काया प्रावदा अखबार को बताया कि ततारस्तान गणराज्य से पांच वर्ष पहले झोरा को चिड़ियाघर में लाया गया था। अब उसे इलाज के लिए मार्च के शुरू में वापस भेजा जाएगा।
समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती की खबरों में कहा गया कि दर्शक एक पूर्व सर्कस कलाकार चिम्पांजी को अल्कोहल और सिगरेट देते थे। इससे वह नशाखोर बन गया। दर्शकों से उसे शराब और सिगरेट नहीं देने को कहा गया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
झोरा को तीन बाड़ों के पीछे रखने के बावजूद दर्शक उस तक शराब और सिगरेट फेंकने में सफल हो जाते।
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि एक जानवर को सिगरेट और शराब पीता देखकर दर्शक हंसते हैं लेकिन वे यह नहीं समझते कि ऐसी आदतें उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications