पुणे विस्फोट: मृतकों की संख्या 17 हुई, घायल युवती ने तोड़ा दम (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक विस्फोट में घायल 23 वर्षीय युवती अदिति जिंदल ने पुणे के बुधरानी अस्पताल में शुक्रवार रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया। अदिति अंबाला की रहने वाली थी। वह बीते 14 दिनों से जिदंगी और मौत से लड़ रही थी।
अदिति के शव को एक विशेष विमान से उसके गृहनगर अंबाला भेजा गया। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए पुणे के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे।
इस विस्फोट में पांच विदेशी नागरिक और 12 भारतीय मारे गए थे। 12 घायलों का अभी भी पुणे के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
