पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 3 मरे
करक के पुलिस प्रमुख के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने थाने के द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदी एक गाड़ी को पुलिस थाने से भिड़ा दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक बच्चे की मौत हो गई।
जियो टीवी के मुताबिक इस विस्फोट का असर पास में ही स्थित पुलिस मुख्यालय और एक मस्जिद पर भी पड़ा।
स्थानीय अस्पताल के डाक्टर नजरूल इस्लाम ने कहा, "हमें तीन लोगों के शव मिले हैं और 26 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications