करजई ने की मनमोहन से बात, जताई संवेदना
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने इस हमले पर भारत के गुस्से से अफगानी राष्ट्रपति को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए लोगों और घायल भारतीयों को अफगानिस्तान सरकार की ओर से दी गई सहायता के लिए करजई का धन्यवाद किया।
प्रधानमंत्री ने साथ ही करजई से अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को काबुल में हुए हमले में नौ भारतीयों सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications