गाजियाबाद में जहरीली शराब से 6 की मौत
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद जिले के किनोर गांव में आयोजित होली समारोह के मौके पर कुछ लोगों ने शुक्रवार को गढ़-सियाना मार्ग पर स्थित एक ढाबे से शराब खरीद कर पी। शराब सेवन के आधे घंटे बाद उनमें से कुछ लोग बेहोश हो गए जबकि कुछ लोगो के मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
स्थिति बिगड़ते देख सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक एम.एम.बेग ने कहा, "शनिवार सुबह हमें बताया गया कि छह लोगों की मौत हो चुकी है और सात लोगों की हालत गंभीर है।"
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र (35), सूरत सिंह (60),महेंद्र उर्फ छोटाला (40), जितेंद्र (35), अजय (30) और जयवीर (20) के रूप में की गई है। राज्य के उत्पाद शुल्क विभाग के उपायुक्त हरजीत सिंह ने कहा, " हमने अज्ञात रसायन के पांच ड्रम बरामद किए हैं जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस रसायन की आपूर्ति करने वाला छत्रपाल फरार है। बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications