चिली में 8.3 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत
सेंटियागो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चिली में शनिवार तड़के एक शक्तिशाली भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.3 मांपी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप की वजह से दूरसंचार सेवाएं बाधित हुई हैं और मोबाइल फोन तथा टेलीफोन काम नहीं कर रहे हैं।
सिन्हुआ के एक संवाददाता के मुताबिक भूकंप आने के लगभग 30 सेंकेड तक कंपन महसूस हुआ और उसके बाद बिजली चली गई। क्षण भर के लिए चारों तरफ घना अंधकार छा गया। दहशत की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केद्र बिन्दु सेंटियागो से लगभग 340 किलोमीटर दूर बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications