चीनी प्रधानमंत्री से पूछे 40,000 सवाल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के अलावा विदेशों से भी लोगों ने जियाबाओ के लिए सवाल भेजे हैं। लोगों ने समाचार पोर्टलों को जियाबाओ के लिए राजनीति के अलावा व्यक्तिगत मुद्दों पर भी सवाल भी भेजे हैं।
एक व्यक्ति ने सवाल किया है, "प्रधानमंत्री क्या आप अपने वेतन से बीजिंग में किराए के मकान में रह सकते हैं?" कुछ लोगों ने जियाबाओ से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।
दोनों समाचार पोर्टलों को चीनी प्रधानमंत्री के लिए कई रोचक सवाल मिले हैं। एक व्यक्ति ने जियाबाओ से सवाल किया है कि आखिर चीन कब खेल के क्षेत्र में बड़ी शक्ति बनकर सामने आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications