छत्तीसगढ़ की 7 जेलों में लगेंगे मोबाइल जैमर

जेल विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को शनिवार को बताया, "राज्य की सात जेलों में 6 करोड़ रुपये की लागत से 25 मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए परीक्षण प्रक्रिया जारी है और अगले कुछ सप्ताह के भीतर इस तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा। इस कदम से जेल के अंदर सेलुलर फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।"

कांकेर के जिला करागार, कोरबा जिले के कटघोरा जेल, और दंतेवाड़ा जेल के अलावा रायपुर, बिलासपुर, जगद्लपुर, अंबिकापुर की जेलों में भी मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2007 में दंतेवाड़ा उप जेल से नक्सली मोबाइल फोन का प्रयोग कर सफलतापूर्वक जेल तोड़ने की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस घटना में लगभग 300 कैदी फरार होने में सफल हो गए थे। इनमें लगभग 100 नक्सली शामिल थे।

राज्य सरकार ने बाद में उन जेलों में मोबाइल जैमर लगाने का फैसला किया था जहां पर नक्सली और खतरनाक अपराधी बंद हैं।

माना जा रहा है कि जेलों में जैमर लगने के बाद जेल अधिकारियों को संगठित अपराध और खतरनाक अपराधियों के जबरन वसूली के कारोबार पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+