बजट के बाद सेंसेक्स में तेजी, सप्ताह में 237 अंकों की उछाल (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह की तुलना में 237.92 अंकों (1.47 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 16,429.55 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 77.4 अंकों (1.57 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,922.3 पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.54 प्रतिशत की गिरावट और स्मालकैप सूचकांक 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म एसएमसी कैपिटल्स के इक्विटी प्रमुख जगन्नाथन थनुगुंटला ने कहा कि यद्यपि हर किसी को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं है फिर भी वित्त मंत्री ने सराहनीय प्रयास किया है।

इस सप्ताह जिन कंपनियों के शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि हुई उनमें हिंडाल्को (7.7 प्रतिशत), मारुति सुजूकी (6.8 प्रतिशत), एलएंडटी (6.2 प्रतिशत), हीरो होंडा (5.5 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (5 प्रतिशत) शामिल हैं।

इस सप्ताह जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें आईटीसी (6.5 प्रतिशत),रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.8 प्रतिशत), टाटा पॉवर (2.2 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.2 प्रतिशत) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.6 प्रतिशत) शामिल हैं।

बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोषों ने इस सप्ताह के दौरान 31.356 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+