पूर्वोत्तर में 5.4 तीव्रता का भूकंप
गुवाहाटी। भारत के पूर्वोत्तर इलाके और चीन व नेपाल के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन इलाकों में लोग दहशत की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूविज्ञान सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10.15 मिनट पर नेपाल और चीन के अलावा असम व पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 164 किलोमीटर और सिक्किम की राजधानी गंगतोक से 219 किलोमीटर दूर चीन के तिब्बत क्षेत्र के झियांग प्रांत में था। इन झटकों से अन्य स्थानों सहित गुवाहाटी में कई मकान ढह गए।
भूकंप विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वोत्तर के आठ राज्य असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम भूकंप की आशंका वाले दुनिया के छठे सबसे बड़े क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में 1897 में दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर 8.7 तीव्रता के इस भूकंप में 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे।













Click it and Unblock the Notifications