काबुल आतंकी हमले में 17 मरे, 6 भारतीय घायल

Kabul Bomb blast
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक होटल और एक अतिथि गृह पर शुक्रवार को तालिबान आतंकवादियों के जबरदस्त हमले में 11 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए। घायलों में छह भारतीय भी शामिल हैं।

निशाना थे विदेशी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता जबिबुल्लाह मुजाहिद एक अज्ञात जगह से फोन पर बताया कि पांच तालिबानी हमलावरों ने विदेशियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले दो परिसरों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि दो हमलावरों ने धमाका किया जबकि तीन आतंकवादी अफगान सुरक्षाकर्मियों के साथ संघर्ष करते रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फार सैयदजादार ने बताया कि ये विस्फोट सिटी सेंटर शॉपिंग कांप्लेक्स और सफी लैंडमार्क होटल में हुए। ये दोनों परिसर आतंरिक मंत्रालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर हैं। अधिकारी ने बताया कि दो पुलिस अधिकारी शहीद हो गए।

इन हमलों में अफगान सेना के प्रमुख चिकित्सक जनरल अहमद जिया यफताली भी मारे गए। उन्होंने बताया कि आठ शव सेना के अस्पतालों में तथा तीन शव अन्य अस्पताल ले जाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो शव अफगान नागरिकों के हैं जबकि अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों में कम से कम छह भारतीय शामिल हैं।

लोकप्रिय जगहें

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फरीद राहिद ने बताया कि मरने वालों में कुछ विदेशी नागरिक हो सकते हैं। निजी टीवी चैनल तोलो ने बताया कि हमलावरों ने शॉपिंग कांप्लेक्स के पास भारतीयों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे अतिथि गृह को निशाना बनाया। लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि मरने वाले भारतीय हैं या अफगानी।

मौके पर मौजूद डीपीए के एक संवाददाता ने खबर दी है कि पुलिस ने शॉपिंग कांप्लेक्स को घेर लिया है और वहां जबरदस्त गोलीबारी हो रही है। एक अन्य पुलिसकर्मी ने बताया कि आतंकवादियों ने हथगोले दागे जिससे दो अतिथि गृहों और एक होटल को नुकसान पहुंचा। हमलों में कम से कम दो आत्मघाती हमलावर शामिल थे।

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने मौके पर कई धमाके होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "इलाका अब पुलिस के नियंत्रण में है और हमलवरों की तलाश की जा रही है।" सफी लैंडमार्क होटल शॉपिंग सेंटर की ऊपरी मंजिल पर है जो पश्चिमी देशों के नागरिकों में काफी लोकप्रिय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+