आम बजट: 1.6 लाख रुपये तक की आय करमुक्त (प्रमुख बिंदु)

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा शुक्रवार को पेश वित्तीय वर्ष 2010-11 के आम बजट के कुछ अहम बिंदु इस प्रकार हैं :

-बड़ी कारों और एसयूवी पर कर दो फीसदी बढ़कर 22 फीसदी हुआ

- कच्चे तेल पर पांच फीसदी का कर

- सिगरेट, सिगार और खाने के तंबाकू पर कर में इजाफा

- प्रत्यक्ष करों में छूट से 26,000 करोड़ रुपये का नुकसान

- केंद्रीय सीमा शुल्क में मामूली वृद्धि

- सालाना 160,000 रुपये तक की आय कर मुक्त, पांच लाख रुपये की आय पर 10 फीसदी, पांच से आठ लाख रुपये वार्षिक आय पर 20 फसदी और आठ लाख रुपये वार्षिक से अधिक आय पर 30 फीसदी कर

- आयकर आवदेन पत्रों को सरल बनाया जाएगा

- वर्ष 2010-11 में खर्च 11,18,749 करोड़ रुपये रहने का अनुमान

- वर्ष 2010-11 में राजकोषीय घाटा 5.5 फीसदी रहने का अनुमान

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+