आम बजट : वस्तुओं एवं सेवा कर अगले वर्ष अप्रैल से प्रभावी
इससे पहले सरकार इसी साल एक अप्रैल से जीएसटी पर अमल करने वाली थी।
मुखर्जी ने कहा, "मुझे यकीन है कि सरकार एक अप्रैल 2011 से प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी)कार्यान्वित करने की स्थिति में होगी। एक अप्रैल 2011 से डीटीसी के साथ जीएसटी लागू करने की मैं ईमानदार कोशिश करुं गा।"
अप्रत्यक्ष कर ढांचे में सुधार की दृष्टि से जीएसटी भारत का सबसे ज्यादा महत्वाकांक्षी अप्रत्यक्ष कर है। इससे बाजार एकीकृत होगा और यह केंद्र तथा राज्यों के सेवा कर, उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर प्रणाली, अधिभार, सरचार्ज तथा स्थानीय करों वाले मौजूदा कर ढांचे का स्थान लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications