पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की
राजधानी रायपुर से 500 किलोमीटर दूर जशपुर जिले के सिहरपुर गांव में बुधवार रात यह घटना हुई। पुलिस को कुछ ग्रामीणों के सूचना देने पर शुक्रवार को ही इस घटना का पता चला।
स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी आर. पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "ये हत्याएं बहुत क्रूर ढंग से की गई थीं। उराव जनजातीय समुदाय का रामधानी कुजुर शराब पीने का आदी था। उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी कलावती पर कई वार कर उसकी हत्या करने के बाद अपनी 10 वर्षीय बेटी संजीता और छह वर्षीय बेटे रोशन की भी हत्या कर दी।"
सिंह ने बताया, "कुजुर दिहाड़ी मजदूर था। उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद उन पर मिट्टी का तेल डालकर उनके शव जला दिए थे। इसके बाद उसने खुद भी आत्मदाह कर लिया।"
सिंह ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कुजुर की पत्नी उसे पिछले एक सप्ताह से शराब नहीं पीने दे रही थी इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वह नशे की हालत में रोज अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications