रथ महोत्सव का आयोजन करेंगे मलेशियाई हिंदू
कुआलालंपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया के वार्षिक मासी मगम थेप्पा थिरूविला (चलायमान रथ) महोत्सव का रविवार को तेलुक बहांग के श्री सिंगामुगा कालीयाम्मन मंदिर में आयोजन होगा।
भगवान श्री सिंगामुगा कालीयाम्मन के सम्मान में इस वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
इस महोत्सव का विशेष आकर्षण समुद्र में एक गतिशील नाव पर भगवान श्री सिंगामुगा कालीयाम्मन की प्रतिमा का अनावरण होगा।
मदिर के सचिव एन. गणेशन ने समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' को बताया कि इस मंदिर का निर्माण 113 वर्ष पहले हुआ था।
उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में मछुआरे देवता की प्रतिमा को नावों पर समुद्र में ले जाते थे।
गणेशन ने कहा, "उनके पास कोई और विकल्प नहीं था क्योंकि वहां सड़कों की सुविधाएं नहीं थीं।"
मलेशिया में करीब 20 लाख भारतीय रहते हैं। इनमें से ज्यादातर तमिल हिंदू हैं जो ब्रिटिश काल के दौरान यहां आकर बस गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications