बीबी जागीर कौर मामले में मुकरा मुख्य शिकायतकर्ता
पटियाला (पंजाब), 25 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी ही बेटी की हत्या के कथित आरोपों का सामना कर रही बीबी जागीर कौर को गुरुवार को इस मामले में गुरुवार को एक नई स्थिति का सामना करना पड़ा जब इस मामले का मुख्य शिकायतकर्ता ही मुकर गया।
शिकायतकर्ता कंवलजीत सिंह, जिसने कथित तौर पर जागीर कौर की बेटी हरप्रीत कौर से विवाह किया था, ने वरिंदर कुमार की स्थानीय अदालत के समक्ष कहा कि उसने कभी भी हरप्रीत से विवाह ही नहीं किया।
जागीर कौर के वकील मनिंदरपाल सिंह ने कहा, "कंवलजीत सिंह ने अदालत के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने किसी भी अदालत के समक्ष कोई याचिका दायर नहीं की थी जिसमें बीबी जागीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही गई हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications