बजट भाषण होने के दौरान सदन में शांति
विपक्ष ने बुधवार को रेल बजट पेश होने के दौरान बीच-बीच में काफी शोरगुल किया था लेकिन शुक्रवार को सभी प्रणब मुखर्जी के बजट भाषण को शांति के साथ सुनते नजर आए।
रेल मंत्री ममता बनर्जी को रेल बजट में अपने राज्य को तवज्जो देने का आरोप भी झेलना पड़ा था। इसके अलावा उनके उच्चारण को लेकर भी कुछ हंसी-मजाक हुआ था लेकिन उनके सहयोगी और पश्चिम बंगाल से ही संबंध रखने वाले प्रणब मुखर्जी के लिए सदन का माहौल बिल्कुल अलग रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications