नाभिकीय केंद्र के लापता वैज्ञानिक का शव मिला

पुलिस ने बताया कि एस. अनन्तनारायणन की 15 फरवरी को एक रेलगाड़ी के टक्कर मार देने से मृत्यु हो गई थी।

यहां पोथेरी रेलवे स्टेशन के नजदीक 37 वर्षीय अनन्तनारायणन की टक्कर हुई थी और उनका शव चरोमपेठ के एक रेलवे अस्पताल में पहुंचा दिया गया था।

अनन्तनारायणन की पत्नी ने 18 फरवरी को उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आईजीसीएआर अधिकारियों ने बताया कि अनन्तनारायणन 15 फरवरी के बाद से काम पर नहीं पहुंच रहे थे।

आईजीसीएआर यहां से 80 किलोमीटर दूर कलपक्कम नाभिकीय परिसर में स्थित है। नाभिकीय संयंत्रों के निर्माण से जुड़ा यह परमाणु अनुसंधान संस्थान बेहद संवेदनशील है।

अनन्तनारायणन 1997 में आईजीसीएआर से जुड़े थे। वह ई ग्रेड वैज्ञानिक थे और कर्मचारियों और उनके परिवार से जुड़े स्वास्थ्य डाटा का प्रबंधन करने वाला सॉफ्टवेयर विकसित करने के काम से जुड़े थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+