आम बजट: मुखर्जी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बुरा दौर खत्म
मुखर्जी ने कहा, "आज मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम इस संकट से अच्छी तरह बाहर निकल चुके हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आज वे चुनौतियां कुछ कम हो गई हैं जो नौ महीने पहले थीं जब सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सत्ता में वापस आई थी।"
मुखर्जी ने कहा कि पिछले वर्ष की तीन बड़ी चुनौतियां आज भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तीन बड़ी चुनौतियों में नौ फीसदी की विकास दर हासिल करना, दहाई के विकास आंकड़े को पार करना, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण क्षेत्र का विकास करना और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications