बिहार में विधायक की आत्महत्या से शोक की लहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस दुख की घड़ी में हम सब दिवंगत विधायक के पिता नरेन्द्र सिंह के साथ हैं।
कांग्रेस के बिहार इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि अभय में संस्कार, शिष्टता के साथ नेतृत्व का अभूतपूर्व गुण था। उन्होंने कहा कि अभय जैसे नौजवान को खो देना न केवल उनकी पार्टी के लिए क्षति है बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।
राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है तथा पूरे राज्य के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि अभय अपने क्षेत्र के ईमानदार, जुझारू, कर्मठ और संस्कारी नौजवान थे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के महासचिव एवं पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने भी इस घटना को दुखद बताया है।
अभय ने शुक्रवार तड़के अपनी पत्नी और एक मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications