उप्र में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में लूटपाट
यात्रियों के अनुसार करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद पांच लुटेरे नकदी और कीमती सामान लेकर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले ही फरार हो गए। प्रतापगढ़ में यात्रियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज करवाया।
प्रतापगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी एस.के.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि नकाबपोश हथियार बंद लुटेरे शुक्रवार तड़के सुल्तानपुर के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में सवार हुए और रेलगाड़ी के चलने के कुछ समय बाद एसी डिब्बे में लूटपाट शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications