आंध्र में खदान हादसे में 20 श्रमिकों के मारे जाने की आशंका
यह हादसा गुरुवार शाम प्रकाशम जिले के छिमाकुर्थी स्थित ग्रेनाइट की खदान में हुआ। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम दो शव बरामद किए गए थे, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसे के वक्त 20 से अधिक श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारी मात्रा में पत्थरों के बड़े टुकड़े श्रमिकों पर गिर गए।
पुलिस अधीक्षक नवीन चंद ने संवाददाताओं को बताया कि मलबे को हटाने के बाद ही मृतकों की संख्या का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications