वाराणसी में जापानी पर्यटक का शव बरामद
पुलिस के मुताबिक अडाची तत्सूमा(45) नाम का जापानी पर्यटक गुरुवार देर शाम वाराणसी के संकटा गेस्ट हाउस में मृत पाया गया। वह गुरुवार सुबह ही इसमें दाखिल हुआ था और उसे कमरा नंबर 307 आवंटित किया गया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) विजय भूषण ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि जापानी पर्यटक का शव संकटा गेस्ट हाउस से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications