आम बजट : सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग के लिए बजट में कटौती

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग को वित्त वर्ष 2010-11 के लिए शुक्रवार को पेश आम बजट में मौजूदा वित्त वर्ष के मुकाबले काफी कम धनराशि आवंटित की गई है।

बजट के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय को 2010-11 के लिए 85 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि मौजूदा वित्त वर्ष के आवंटन से 14 करोड़ रुपये कम है। वर्ष 2009-10 के लिए सर्वोच्च न्यायालय को 98.83 करोड़ रुपये मिले थे।

इसी तरह निर्वाचन आयोग को 19.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि 2009-10 के मुकाबले छह करोड़ रुपये से ज्यादा कम है।

बजट दस्तावेजों के अनुसार दोनों संस्थान इन धन राशियों को गैर योजना परिव्यय के रूप में प्राप्त करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+