ब्राजील में 2 तेल भंडारों की खोज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहले भंडार में समुद्र तल से 800 मीटर की गहराई में 2.5 करोड़ बैरल और दूसरे में समुद्र तल से 4300 मीटर की गहराई में 4 करोड़ बैरल कच्चा तेल मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पेट्रोब्रास ने 2007 और 2008 में समुद्र तल से हजारों मीटर की गहराई में कई तेल भंडारों का पता लगाया है।
अमेरिका के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में करीब 13 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडार है और तेल उत्पादन के मामले में यह विश्व में 15वें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।












Click it and Unblock the Notifications