गद्दाफी ने स्वीट्जरलैण्ड के खिलाफ जिहाद का एलान किया

बेंघाजी(लीबिया), 26 फरवरी (आईएएनएस)। कूटनीतिक संबंध बिगड़ने की वजह से लीबिया के नेता मौम्मर गद्दाफी ने स्वीट्जरलैण्ड के खिलाफ जिहाद छेड़ने का ऐलान कर दिया है।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार गद्दाफी ने मीनारों के निर्माण के खिलाफ मत देने की वजह से स्वीट्जरलैण्ड की आलोचना की और मुस्लिमों से उस देश का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

पूर्वी लीबिया में स्थित बेंघाजी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में गद्दाफी ने कहा, "अगर स्वीट्जरलैण्ड हमारा पड़ोसी देश होता तो मैं उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देता।"

उन्होंने कहा, "मुसलमानों को दुनिया के इस्लामी देशों को लांमबंद करने की जरूरत है और स्वीट्जरलैण्ड के जहाजों को बंदरगाहों पर रुकने, विमानों को उतरने और उनकी वस्तुओं को देश में प्रवेश करने से मना कर देना चाहिए।"

गौरतलब है कि जिनेवा में वर्ष 2008 में गद्दाफी के बेटे हन्नीबल द्वारा कथित रूप से एक नौकर को पीटने की वजह से पत्नी सहित उसको हिरासत में ले लिया गया था। तब से लीबिया और स्वीट्जरलैण्ड के संबंधों में खटास आ गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+