बी.एम.बंसल होंगे इंडियन आयल के प्रमुख
सरकार ने इंडियन ऑयल के वर्तमान चेयरमैन सार्थक बहुरिया को पद विस्तार नहीं दिया है।
बहुरिया का पांच वर्ष का कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो जाएगा। लेकिन उन्हें 2012 तक पद विस्तार दिया जा सकता था, क्योंकि उस समय तक वह अपनी उम्र के 60 वर्ष पूरा करेंगे।
इंडियन ऑयल की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि बृज मोहन बंसल चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वह फिलहाल इंडियन ऑयल के निदेशक (योजना एवं व्यापार विकास) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications